Breaking Newsखेल

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज : मेजबान को चुनौती देंगी भारतीय महिलाएं, जानिए कब-कब होंगे मुकाबले

नई दिल्ली
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच शनिवार से टी20 मुकाबलों की सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में कुल पांच मैच खेले जाने हैं। इस सीरीज के साथ भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा आठ महीनों के बाद टीम में वापसी करने जा रही हैं। दाएं हाथ की शेफाली से विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद है। इंग्लैंड की कमान नैट साइवर-ब्रंट के हाथों में है, जबकि भारतीय टीम की जिम्मेदारी हरमनप्रीत कौर के पास है।

अगले साल जून-जुलाई में इंग्लैंड में महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। ऐसे में यह सीरीज इसकी तैयारियों के नजरिए से बेहद अहम है। भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच साल 2006 से अब तक कुल 30 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 22 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं। वहीं, 8 मुकाबले भारत के पक्ष में रहे।

दोनों टीमें दिसंबर 2023 के बाद से आपस में कोई भी टी20 मैच नहीं खेली हैं। पिछले 10 मुकाबलों को देखें, तो चार मैच भारत ने जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने छह मुकाबलों पर अपना कब्जा जमाया है।

भारत-इंग्लैंड सीरीज का लाइव टेलीकास्ट ‘सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क’ पर होगा। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ‘सोनी लिव एप’ पर होगी।

भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार):

28 जून: पहला टी20 मैच, नॉटिंघम (शाम 7 बजे से)

1 जुलाई: दूसरा टी20 मैच, ब्रिस्टल, (रात 11 बजे से)

4 जुलाई: तीसरा टी20 मैच, लंदन, (रात 11:05 बजे से)

9 जुलाई: चौथा टी20 मैच, मैनचेस्टर, (रात 11 बजे से)

12 जुलाई: पांचवां टी20 मैच, बर्मिंघम, (रात 11:05 बजे से)

इंग्लैंड की महिला टीम: सोफिया डंकले, डेनिएल वैट-हॉज, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर, इस्सी वोंग, पैगे स्कोल्फील्ड, टैमी ब्यूमोंट, एम अर्लट।

भारत की महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, सायली सतघरे, क्रांति गौड़।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button