Breaking Newsबिहार

झारखंड में लगातार बारिश में जनजीवन अस्तवियस्त, 2 जुलाई तक रोज बारिश

रांची

पिछले कुछ दिनों से झारखंड में लगातार बारिश में जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 2 जुलाई तक लगातार बारिश होगी।

आज की बात करें तो रथ यात्रा के दिन मौसम विभाग ने रांची, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम और लातेहार जिलों में वज्रपात और भारी बारिश की आशंका जताई है। कल  चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची (आंशिक क्षेत्र), गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिम सिंहभूम जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 29 जून को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों में भारी बारिश की आशंका के चलते येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण एवं मध्य भाग में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने का अनुमान है। गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button