Breaking Newsबिहार

बच्ची के साथ दुष्कर्म, खून से लथपथ रोते बिलखते घर पहुंची मासूम, आरोपी गिरफ्तार

रांची

 झारखंड के रांची से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला शुक्रवार शाम चान्हो थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता बच्ची अपने माता- पिता के साथ गांव के ही किसी घर में दावत में गई हुई थी। वहीं पार्टी में आया कर्मदेव उरांव बच्ची को बहला-फुसला कर सुनसान जगह पर ले गया जिसके बाद उसने मासूम के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वहीं जब बच्ची खून से लथपथ रोते हुए घर पहुंची, तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को सूचित किया।

Related Articles

चान्हो पुलिस थाने के प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने को बताया, "पीड़िता की कल रात चिकित्सकीय जांच कराई गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।" अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुप्ता ने पीड़िता के परिवार के बयान का हवाला देते हुए कहा, "पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के निवासी हैं। आरोपी शुक्रवार को गांव में एक शादी समारोह में गया था। उसने बच्ची को आम का लालच दिया और उसे पास के एक बगीचे में ले गया। आरोपी ने वहां बच्ची से दुष्कर्म किया।" एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा और पुलिस ने उसे भीड़ से बचाया।  उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अपराध करते समय व्यक्ति नशे की हालत में था।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button