मध्यप्रदेश

मंत्री सुश्री भूरिया ने कुपोषित बच्चो की माता और मोटी आई से किया संवाद

झाबुआ

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने झाबुआ जिले के कल्याणपुरा के तड़वी फलिया में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर पहुँच कर मंगल दिवस आयोजन में सम्मिलित हुई।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कुपोषित बच्चे की माता और मोटी आई से संवाद किया और बच्चें की देखरेख कर पौष्टिक आहार, टीएचआर लड्डू एवं गुड़ चना खिलाये जाने और बच्चों की शिशु रोग विशेषज्ञ से स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को टीएचआर से बने लड्‌डु खिलाए एवं मोटी आई का पुष्पमाला पहना कर सम्मान किया।

Related Articles

मंत्री सुश्री भूरिया ने समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर मोटी आई पोस्टर लगाने की शुरुआत करते हुए केन्द्र पर मोटी आई पोस्टर लगायें जिसमे केन्द्र का नाम, मोटी आई का नाम प्रदर्शित रहेगा। उन्होंने आंगनवाड़ी को दी गयी मान्टेसरी किट के माध्यम से बच्चो के साथ विभिन्न ज्ञानवर्धक खेल, खेले एवं खेल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया। मंत्री सुश्री भूरिया ने मंगल दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आंगनवाड़ी केन्द्र पर गर्भवती महिला श्रीमती दीपिका दिनेश भूरा की गोद भराई कर उसे किट भेंट की।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button