फिल्म जगत

एल्विश यादव ने हाल ही अपने पॉडकास्ट में फिल्ममेकर करण जौहर पर तंज कसा

मुंबई

एल्विश यादव इस वक्त न सिर्फ 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' को लेकर चर्चा में हैं, बल्कि उनका पॉडकास्ट शो भी सुर्खियों में है। हाल ही एल्विश ने अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को पॉडकास्ट में बुलाया। इस दौरान उन्होंने अंकिता से बॉलीवुड में गुटबाजी को लेकर एक सवाल किया और बातों-बातों में करण जौहर पर तंज कस दिया।

एल्विश यादव ने अंकिता लोखंडे से पूछा था कि क्या फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोग बायस्ड हैं? पक्षपात करते हैं? जवाब में अंकिता ने कहा कि इंडस्ट्री में लोग पक्षपाती नहीं हैं, बस वो अपनी पसंद के लोगों के साथ काम करना पसंद करते हैं।

अंकिता के जवाब पर एल्विश ने करण जौहर पर कसा तंज
अंकिता ने कहा, 'पक्षपाती नहीं, लेकिन हां ऐसे लोग हैं जो अपने लोगों को आगे ले जाना चाहते हैं। इंडस्ट्री में गुटबाजी है।' इस पर एल्विश ने अंकिता को बीच में रोका और बोले, 'करण जौहर को ऐसा मत बोलो।'

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button