मध्यप्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे भारत में टीबी मुक्त भारत अभियान चल रहा , इसके लिए सभी निक्षय मित्र बने

भोपाल

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पिपलिया मंडी में 3 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपए की लागत से निर्मित नवीन विश्रामगृह एवं दो नग आई टाइप आवास गृह का लोकार्पण किया। लोकार्पण अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे भारत में टीबी मुक्त भारत अभियान चल रहा है। इसके लिए सभी निक्षय मित्र बने। टीबी मरीजों को गोद ले और मरीजों को फूड बास्केट प्रदान कर पुण्य का काम करें। इस कार्य में हम सभी को सहयोग करना है।लोकार्पण अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा, उपाध्यक्ष भरत सिंह, मल्हारगढ़ जनपद अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा पाटीदार सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन, विकासखंड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में आम नागरिक, पत्रकार मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री देवडा ने कहा कि देश की जनता की ताकत को आधार बनाकर देश को विश्व गुरु के स्थान पर लाने का संकल्प सरकार ने लिया है। प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि 2047 में देश विश्व की सबसे बड़ी ताकत होगी। 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होंगे। इसके लिए सरकार ने आगामी 25 साल का रोड मैप बनाया। 25 साल बाद देश कैसा होगा यह सरकार ने संकल्प लिया। आर्थिक रूप से देश संपन्न होगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति होगी। मंदसौर में औद्योगिक निवेश हो इस पर लगातार कोशिश की जा रही है। छुट्टी हुई सड़कों को बजट में लिया जा रहा है। कोई भी परिवार बिना मकान के नहीं रहेगा। सभी को समान अधिकार प्रदान किया जा रहे हैं। सरकार युवा, गरीब, किसान, महिलाओं पर विशेष तौर पर काम कर रही हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। जिससे आसानी से गरीब व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। पूरे देश में एक जैसी व्यवस्था हो, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हो, इस पर सरकार ने काम किया है। आयुष्मान कार्ड ने गरीबों को जिंदगी प्रदान की है। उनके जीवन को बचाया है। मल्हारगढ़ सुक्ष्म सिंचाई परियोजना पर काम चल रहा है। इससे एक-एक खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचेगा। अब किसान एक साल में तीन फसल की पैदावार कर सकेगा। जिससे किसानों के पास पैसा आएगा, पैसा बाजार में जाएगा उससे देश समृद्ध होगा।

Related Articles

जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती पाटीदार द्वारा कहा गया कि विकास का काम सरकार ने लगातार किया है। सबका साथ सबके विकास के मूल मंत्र के आधार पर सरकार ने काम किया है। अंत्योदय के सिद्धांत को अपनाया है। रोटी, कपड़ा, मकान हर आधारभूत सुविधाएं गरीब व्यक्तियों प्रदान की है। शिक्षा और स्वास्थ्य में अभूतपूर्व विकास हुए हैं। जन्म से मृत्यु तक की सरकार ने योजनाएं बनाई है।

राजेश दीक्षित द्वारा कहा गया कि हर गांव को सड़कों से जोड़ने का काम सरकार ने किया। सरकार ने सड़कों का जाल बिछाया है। मल्हारगढ़ क्षेत्र में 36 डैम बनाए गए हैं। तीन कॉलेज बनाए गए हैं। 122 सड़क बनाई गई है। बड़े-बड़े ब्रिज, मेडिकल कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान बनाए गई हैं। सरकार राष्ट्र के लिए काम करती है, भारत विश्व गुरु बने उस संकल्प पर काम कर रही हैं।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button