छत्तीसगढ़

गाया ब्रांड की फैक्ट्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग छापा, पनीर और पेड़ा के सैंपल जब्त

महासमुंद

दीपावली के अवसर पर दूध और दूध उत्पादों में मिलावट की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. “गाया” ब्रांड नाम से दूध और उसके उत्पाद बेचने वाली वामा डेयरी की तुमगांव स्थित फैक्ट्री में राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने छापा मारा और जांच की.

छापेमारी के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन की राज्य स्तरीय टीम और महासमुंद जिला अधिकारियों की कुल 6 सदस्यीय टीम ने फैक्ट्री में पनीर और पेड़ा मिठाई के सैंपल लिए. जांच के लिए ये सैंपल अब प्रयोगशाला भेजे गए हैं. खाद्य विभाग का यह कदम त्योहारी सीजन में मिलावट की रोकथाम के लिए उठाया गया है, क्योंकि दीपावली पर मिठाई और दूध उत्पादों की खपत में तेजी से वृद्धि होती है और मिलावट की शिकायतें सामने आ रही हैं.

Related Articles

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त नीतेश मिश्रा ने कहा कि छोटे विक्रेताओं की मांग थी कि मिलावट के मामलों को रोकने के लिए सीधे फैक्ट्रियों के उत्पादन स्थलों से सैंपल लेकर जांच की जाए. इसी क्रम में वामा डेयरी जैसे बड़े उद्योगों पर छापेमारी की गई. उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button