बिहार

झारखंड के BJP सांसद निशिकांत ने रघुवर दास की वापसी पर लगाया विराम

रांची.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जो मौजूदा वक्त में ओडिशा के राज्यपाल हैं, उनकी सूबे की सियासत में वापसी को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए हैं। दरअसल, भाजपा झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को भुवनेश्वर राजभवन में रघुवर दास से मुलाकात की थी। इसके बाद रघुवर दास दिल्ली रवाना हुए थे। वहां उनके राष्ट्रीय नेताओं के साथ मेल-मुलाकात की चर्चाएं थीं।

कयास लगाए जाने लगे थे कि राज्यपाल पद से रघुवर दास का इस्तीफा लिया जा सकता है। इन अटकलों के बीच इस विषय पर भाजपा के कद्दावर नेता निशिकांत दुबे का बयान सामने आया है। सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा- 'भाजपा में कोई कन्फ्यूजन नहीं है। केंद्रीय नेतृत्व ने माननीय रघुवर दास जी को उड़ीसा का राज्यपाल बनाया है। पहली बार उड़ीसा में अपने दम पर हमारी सरकार बनी है। रघुवर जी को झारखंड सरकार के मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष रहने के कारण बहुत अनुभव है, इसलिए वह उड़ीसा में नई सरकार को मार्ग दर्शन देते रहेंगे। जहां तक सरयू राय जी का सवाल है, अब वो जदयू में हैं। दोनों पार्टियों का नेतृत्व गठबंधन के तहत जो भी निर्णय लेगा वही अंतिम होगा। इस तरह की अटकलें हेमंत सोरेन की सरकार के भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने की कोशिशें हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button