देश

महापंचायत में किसानों का बड़ा ऐलान- 3 अक्टूबर को भारत भर में 2 घंटे के लिए रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे

कुरुक्षेत्र
आज कुरुक्षेत्र के पीपली में किसानों द्वारा महापंचायत की गई। इस महापंचायत में सरवन सिंह पंढेर, जगजीत सिंह दल्लेवाल, अमरजीत सिंह मोहड़ी सहित कई किसान नेताओं ने हिस्सा लिया। महापंचायत में महिला किसान भी भारी संख्या में पहुंची।

2 घंटे के लिए रोकी जाएंगी ट्रेनें
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हरियाणा भर में किसानों द्वारा महापंचायत की जा रही है और भाजपा सरकार ने जिस प्रकार के अत्याचार किसानों पर किए हैं। अब हरियाणा में इसका बदला लेने का समय आ गया है। हम पंचायत कर हरियाणा के किसानों को याद दिला रहे है कि किस प्रकार से किसानों पर बल का प्रयोग किया गया और किस प्रकार से किसान शुभकरण को शहीद किया गया। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को भारत भर में 2 घंटे के लिए रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे और आने वाले समय में आंदोलन को और भी गति दी जाएगी।

वहीं अमरजीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि हमारे आंदोलन का उद्देश्य दूसरे राजनीतिक दलों को भी सचेत करना है कि अगर सत्ता में आने के बाद वह किसानों के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार करेंगे तो कि कैसे एक होकर उनके खिलाफ भी लड़ाई लड़ी जाएगी। किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं और आने वाले समय में इस आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button