बिहार

बिहार-मुजफ्फरपुर में जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या

मुज्जफरपुर.

जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर पंचायत वार्ड 10 के निवासी बिंदा लाल साह (65) का विवाद पूर्व से पड़ोस के लोगों के साथ में चल रहा था। देर रात को आरोपितों ने कई लोगों के साथ में घर में घुसकर विवाद शुरू कर दिया। मृतक द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं पर बिंदा साह की मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से सभी आरोपी फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी के बाद परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरे मामले में अहियापुर थाना की पुलिस ने बताया कि दादर क्षेत्र में मारपीट में कुछ लोग घायल हुए हैं। एक शख्स की मौके पर मौत हो गई है। हत्या की बात बताई जा रही है। परिजनों द्वारा इसको लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। फिलहाल सभी आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button