राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री की बढ़ी मुश्किल, जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा

हैदराबाद
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उनके अलावा चार अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है, जिसमें दो आईपीएस अधिकारी और दो रिटायर अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह केस टीडीपी विधायक रघुराम कृष्ण राजू की शिकायत पर दर्ज किया गया है। रेड्डी के अलावा आईपीएस अधिकारी पीवी सुनील कुमार, पीएसआर सीतारामजानेयुलू, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी आर विजय पॉल और गूंटूर जिला अस्पताल के सुप्रीटेंडेंट रही जी प्रभावती के नाम भी शामिल हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक राजू ने मेल के जरिए एक महीने पहले शिकायत भेजी थी। इस पर लीगल ओपीनियन ली गई। इसके बाद गुरुवार को शाम सात बजे, पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राजू ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें हिरासत में यातना दी गई। यह केस गुंटूर जिले के नागरपालेम पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।

टीडीपी नेता राजू की 2021 की गिरफ्तारी का मामला आंध्र प्रदेश में तब सामने आया जब उन्होंने 11 जून को रेड्डी और कुछ अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों पर उनके खिलाफ आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया। 62 वर्षीय राजू  ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार और सीतारामंजनेयुलु, पुलिस अधिकारी विजया पॉल और सरकारी डॉक्टर जी प्रभावती उस साजिश का हिस्सा थे। राजू को मई, 2021 में कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच में गिरफ्तार किया गया था।

राजू ने अपनी शिकायत में कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार की सीबीसीआईडी ने मेरे खिलाफ एक झूठा मामला दर्ज कराया था। 14 मई, 2021 को मुझे बिना किसी प्रक्रिया के गिरफ्तार कर लिया गया, मुझे धमकाया गया। अवैध रूप से पुलिस वाहन के अंदर खींचा गया और उसी रात जबरन गुंटूर ले जाया गया। जब राजू को गिरफ्तार किया गया था, कुमार सीआईडी का नेतृत्व कर रहे थे, सीतारामंजनेयुलु खुफिया विंग का नेतृत्व कर रहे थे, पॉल एएसपी सीआईडी थे और रेड्डी सीएम थे।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button