मध्यप्रदेश

खुलासा : मृत महिला ने मथुरा में लाडली बहना योजना की राशि निकाली, नोएडा की कंपनी में कर रही थी नौकरी

भिंड
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। परिवार के लोगों ने घर की बहू का 52 पहले अंतिम संस्कार कर दिया था। वह नोएडा में घूमते मिली है। इसके बाद परिवार के लोग हैरान हैं। वहीं, महिला के परिवार वालों ने ससुरालियों पर केस भी दर्ज करवाया था। महिला जीवित है, इस बात खुलासा लाडली बहना योजना की राशि निकालने से हुई है। महिला का अकाउंट पति के मोबाइल नंबर से लिंक था। मथुरा में वह पैसा निकाली तो उसका राज खुल गया है।

डेढ़ महीने पहले मिला था एक अधजला शव

दरअसल, बताया जा रहा है कि मेहगांव थाना पुलिस द्वारा लगभग डेढ़ माह पहले ग्राम मढ़रौली के पास से एक महिला का अधजला शव मिला था। उसके परिवार के लोगों ने महिला के रूप में शव की पहचान की थी। इस महिला के मायके पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष पर महिला को जान से मारने का आरोप लगाया था । पुलिस ने 302 के तहत मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू की थी।

Related Articles

महिला का हो गया था अंतिम संस्कार

इसके बाद महिला का नियम अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने मान लिया था कि वह नहीं रही। वहीं, कुछ दिन पहले महिला के पति के फोन पर एक मैसेज आया। मैसजे देखकर पति के कान खड़े हो गए। उसने इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

लाडली बहना योजना की राशि निकाली

बताया जा रहा है कि जिस महिला को मृत मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। उसी के खाते से मथुरा में फिंगरप्रिंट के जरिए लाडली बहन योजना के पैसे निकाले गए। पैसा निकालते वक्त महिला भूल गई कि इस खाते में उसके पति का मोबाइल नंबर लिंक है। पैसे निकालने के मैसेज पति के पास आया तो वह दौड़ा-दौड़ा पुलिस के पास पहुंचा और पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की एक टीम मथुरा के लिए रवाना हो गई। इसके बाद वहां पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज देखे तो महिला जिंदा दिखी।

नोएडा में मिली महिला

वहीं, पुलिस ने महिला का फोटो निकालकर आसपास लोगों से पूछा तो कोई खास सुराग नहीं मिला। फिर भी भिंड पुलिस ने हार नहीं मानी। इसके बाद महिला की लोकेशन के आधार पर पीछा करते-करते पुलिस नोएडा तक पहुंच गई। यहां महिला एक मोबाइल पैकिंग कंपनी में बाकायदा नौकरी करते हुए मिली, जिसे पुलिस ने 25 जून को गिरफ्तार कर लिया।

शादी नहीं करना चाहती थी महिला

पुलिस पूछताछ में महिला का कहना है कि उसे अकेले रहना पसंद है और वह तो शादी भी नहीं करना चाहती थी। घरवालों ने उसकी शादी कर दी। महिला बेटा-बेटी को छोड़कर गायब हुई थी। पुलिस महिला को बरामद ले आई है। वहीं, भिंड पुलिस के सामने एक नई चुनौती है कि जिसका अंतिम संस्कार किया गया वह कौन थी।

मुनेश्वर कुमार

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button