देश

देश में गर्मी के चलते लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा, लोगों का प्राथमिकता से इलाज किया जाए: नड्डा

नई दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है। दिल्ली और नोएडा में लू और हीट स्ट्रोक के मामले में बढ़ोतरी हुई है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। हालात को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हीटवेव की स्थिति और अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा की। हेल्थ मिनिस्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हॉस्पिटल में लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने केंद्र के अस्पतालों में स्पेशल हीटवेव इकाइयां शुरू करने का निर्देश दिया है।

हीट स्ट्रोक से 7 की मौत
पिछले 48 घंटे में दिल्ली में हीट स्ट्रोक से सात लोगों की मौत हो गई। इनमें से पांच मरीज राम मनोहर लोहिया अस्पताल और दो सफरदरगंज अस्पताल में एडमिट थे। आरएमएल हॉस्पिटल में 12 मरीज फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में बीते तीन दिनों में गर्मी और लू से 42 लोगों के मरने की आशंका है। हालांकि इसकी पुष्टि प्रशासन ने नहीं की है।

नोएडा में 24 घंटे में 14 शव मिले
नोएडा में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग जगहों पर 14 शव मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि मौते लू और हीटस्ट्रोक के कारण हुई हैं। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण का पता स्वास्थ्य विभाग ने बताने का कहा है।

Related Articles

सात राज्यों में 4 जून में पहुंचेगा मानसून
देश के कई राज्यों में मानसून पहुंच गया है। नॉर्थ-ईस्ट के प्रदेशों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में तीन से चार दिन में मानसून के पहुंचने का अनुमान है।

इन राज्यों में हो रही भारी बारिश
गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 18 जून के बीच देश में 64.5 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो 80.6 मिमी की अवधि के औसत से 20 प्रतिशत कम है। जून से सितंबर तक मानसून सीजन के लिए लॉन्ग पीरियड एवरेज 868.6 मिलीमीटर है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button