बिहार

झामुमो की पहली सूची जारी, दुमका से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे हेमंत सोरेन

रांची
लोकसभा चुनाव के लिए झामुमो ने गुरुवार को 2 लोकसभा सीटों से प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। झामुमो ने दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह लोकसभा सीट से मथुरा प्रसाद महतो को उम्मीदवार बनाया है।

दरअसल, चर्चा थी कि हेमंत सोरेन जेल से ही दुमका से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अब हेमंत सोरेन की बजाय दुमका से नलिन सोरेन चुनाव लड़ेंगे। जेएमएम के दोनों ही प्रत्याशी मौजूदा दौर के विधायक हैं। नलिन सोरेन दुमका जिले के शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के जेएमएम विधायक है जबकि मथुरा प्रसाद महतो धनबाद जिले के टुंडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

बता दें कि बीजेपी लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है। राजद और कांग्रेस भी लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। कांग्रेस में लोहरदगा से जहां सुखदेव भगत उम्मीदवार हैं, वहीं खूंटी से कालीचरण मुंडा प्रत्याशी हैं। हजारीबाग से कांग्रेस ने जेपी पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी से सीता सोरेन दुमका से चुनाव लड़ेगी। वहीं भाकपा माले ने कोडरमा से विनोद कुमार सिंह को उतारा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button