छत्तीसगढ़

रामलला दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से आस्था स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए 850 श्रद्धालु

रायपुर.

श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाली ट्रेन को सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मंत्री रामविचार नेताम और दयालदास बघेल मौजूद रहे। दरअसल, आस्था स्पेशल ट्रेन में जाने के लिए छत्तीसगढ़ से 850 यात्री रवाना हुए हैं। भगवान राम के जयकारे के साथ ट्रेन रवाना हुई। बता दें, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले यात्रियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी है।

इस दौरान रायपुर रेलवे स्टेशन पर मंत्री रामविचार नेताम, दयालदास बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मौजूद रहे। वहीं श्री रामलला के दर्शन के लिए 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए निकल गए हैं। श्री रामलला के दर्शन की योजना को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, मोदी की गारंटी में वादा किया गया था कि, लोगों को अयोध्या लेकर जाएंगे। जिसे अब पूरा किया जा रहा है। खास बात यह है कि, अयोध्या ही नहीं और भी जगहों के दर्शन करने श्रद्धालु जाएंगे। बता दें, बिलासपुर, अंबिकापुर से भी ट्रेन रवाना होगी, यानी लगातार राम भक्त अयोध्या जाते रहेंगे। हम लोग भी मंत्रिमंडल के साथ बहुत जल्द अयोध्या जाएंगे। सोशल मीडिया में BJP ने मोदी का परिवार कैंपेन शुरू किया है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, कुछ लोग विरोध करते हैं कि, मोदीजी का परिवार नहीं है। हम यह बता रहे हैं, उनका तो पूरा देश परिवार है। हम सब उनके परिवार हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button