मध्यप्रदेश

इंदौर में पति ने पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा, बालकनी से फेंकने की कोशिश, गंभीर हालात आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा

इंदौर

इंदौर में एक युवक ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा। बालकनी से फेंकने की कोशिश की, फिर ईंट से कई बार मारा। इस दौरान आरोपी की दूसरी पत्नी, मां और बहन भी मौजूद थीं। वे आरोपी से उसे पीटने का कहती रहीं। पीड़िता छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी नहीं माना। रविवार की इस घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया है।

महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है। उसकी मां, दूसरी पत्नी और बहन को भी आरोपित बनाया है।

घटना सांवेर रोड स्थित ग्राम नरवल की है। पुलिस ने 30 वर्षीय पूजा परमार की शिकायत पर पति जितेंद्र परमार,पत्नी गायत्री, सास बसंती बाई और ननद पायल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। रविवार सुबह हुई इस घटना का बुधवार को वीडियो बहुप्रसारित हुआ है। पुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भी भिजवा दिया है।

पत्नी आईसीयू में भर्ती

पूजा का आरोप है कि वह दवा लेकर सो रही थी। जितेंद्र व अन्य आरोपित घर आए और विवाद करने लगे। जितेंद्र ने पहले छुरे से हमला किया। इस दौरान उसकी सास, ननद और दूसरी पत्नी ने कहा कि पूजा को मार डाल। जितेंद्र ने बालकनी से फेंकने की कोशिश की। उसने ईंट उठाई और मुंह पर कई वार कर डाले। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई।उसे ललकारा लेकिन वह नहीं माना। पूजा को आइसीयू में भर्ती करवाया गया है।

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button