राजनीति

जबसे राहुल गांधी राजनीति में आए हैं तब से उनकी लांचिंग हो रही है – कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर
 नगरीय विकास एवं आवास मंत्री और विधानसभा क्षेत्र एक से विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि 20 वर्ष से मैं देख रहा हूं। जबसे राहुल गांधी राजनीति में आए हैं, तब से उनकी लांचिंग हो रही है। कभी प्रियंका गांधी की लांचिंग होती हैं, कभी राहुल गांधी की, लेकिन लांचिंग के बाद फिल्म पूरी तरह फ्लॉप हो जाती है।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा भारत जोड़ो न्याय यात्रा नहीं बल्कि भारत तोड़ो और अन्याय यात्रा है। यह हर टेस्ट में फेल हो चुके कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को लांच करने का एक और असफल प्रयास है। यह राहुल गांधी की नफरत और विखंडन की दूसरी यात्रा है। प्रभु श्रीराम मंदिर के निर्माण से कांग्रेस को पता नहीं क्या हो गया है कि उसमें इतना विद्वेष भर गया है।
राहुल गांधी ने समाज में विद्वेष और नफरत फैलाई

उन्होंने कहा कि हमने राहुल गांधी की पहली यात्रा में देखा था कि किस तरह उन्होंने समाज में विद्वेष और नफरत फैलाई थी। साथ ही, अपनी यात्रा में देश के खिलाफ काम करने वालों को साथ में लिया था। यही कारण है कि हर गुजरते दिन के साथ कांग्रेस की बची-खुची जमीन भी खिसकती जा रही है। इसका नजारा हमने हाल ही में संपन्न हुए मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के रूप में देखा है।

Related Articles

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी यात्रा का नाम न्याय यात्रा रखा है लेकिन पहले वे अपनी पार्टी के लोगों के साथ तो न्याय कर लें। आज ही सांसद रहे उनके एक बड़े नेता ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू

गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर इसका शुरू किया। यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button