मध्यप्रदेश

प्रदेश में फिर छाएंगे बादल, बारिश के भी आसार, इन जिलों में छाएगा कोहरा-बढ़ेगी ठंड़

भोपाल

 अगले हफ्ते से मध्य प्रदेश के मौसम में  एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जनवरी से पहले दिसंबर अंत में 2 नई मौसम प्रणालियां सक्रिय होने जा रही है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में फिर बादल छाने के साथ बूंदाबंदी और हल्की बारिश की संभावना जताई ज रही है।  फिलहाल 3-4 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन तापमान में उतार चढ़ाव के चलते कई जिलों में कोहरा का असर देखने को मिलेगा। आज रविवार प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा छाए रहने का अनुमान  है।

इन जिलों में आज कोहरे का अलर्ट

Related Articles

एमपी मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों जैसे ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्के कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जबकि प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। आज कल में उत्तरी मध्य प्रदेश में धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।दिसंबर अंत से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। वही तापमान में तेजी से गिरावट के साथ कोहरा और शीतलहर का भी असर दिखाई दे सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह में 22 दिसंबर को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इसके असर से बादल छाने के साथ 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश के कई जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हो सकती है। साथ ही एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस जम्मू कश्मीर हिमालय से पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय होगा, जिसका प्रभाव एमपी के साथ यूपी भी दिखाई देगा और कोहरे छा सकता है। वही दिन के तापमान में गिरावट तो रात के तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर खत्म होते ही बाद प्रदेश में तेज ठंड का दौर शुरू होगा।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

    पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा, अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

    भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहे एवं जबलपुर संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे। शेष सभी संभागों की जिलों में सामान्य रहे।

    न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।  उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहे एवं नर्मदापुरम और इंदौर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे।

     उमरिया में 7.2 मलाजखंड में 8.7 टीकमगढ़ में पर सीधी में 9.6 सतना में 9.6 रीवा में 7.69 गांव में 7.6 मंडल में 8.7 जबलपुर में 9 छिंदवाड़ा में 9.6 भोपाल में 11.2 दतिया में 9 ग्वालियर में 9.01 इंदौर में 15.5 पचमढ़ी में 7.4 राजगढ़ में 9.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया है।

    भोपाल में 27.2 ग्वालियर में 25.3 इंदौर में 25.6 जबलपुर में 24.2 मंडल में 26.6 नरसिंहपुर में 22 मलाजखंड में 21.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button