छत्तीसगढ़

380 सीसीटीवी कैमरे की मदद से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों में सुरक्षा की निगरानी

बिलासपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों के अंतर्गत सैकड़ों स्टेशनों में प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री एक स्थान से दूसरे स्थानों के लिए यात्रा करते है। प्रतिदिन यात्री रेल के द्वारा सफ? करने के लिए स्टेशनों में पहुचते हैं और उनके सामान एवं बच्चों सहित सभी यात्रियों की सुरक्षा की व्यवस्था को बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रेल सुरक्षा बल एवं जीआरपी के जवानो के ऊपर रहती है, जिसके लिए वे चौबीसों घंटों निगरानी में तैनात रहते है। इस काम को सुचारू रूप से करने के लिए रेल सुरक्षा बल एवं जीआरपी के जवानो द्वारा स्टेशनों के चप्पे चप्पे पर अपने जवानो को तैनात किये जाते है एवं इसके साथ ही स्टेशनों में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा के द्वारा भी स्टेशनों पर एक-एक गतिविधियों पर नजर रखी जाती है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों के रेल सुरक्षा बल के द्वारा यात्रियों की शत-प्रतिशत सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए 14 महत्वपूर्ण स्टेशनों में 380 सीसीटीवी कैमरे लगाये गए है, जिनकी मदद से स्टेशनों के प्लेटफार्मों एवं पूरे स्टेशन परिसरों पर नजर रखी जाती है।सीसीटीवी कैमरे की मानीटरिंग में किसी भी प्रकार के संदेहास्पद व्यक्ति या घटना के सामने आते ही तुरंत ही उस पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की जाती है 7
बिलासपुर मंडल के रायगढ़ में – 9, चाम्पा में – 8, बिलासपुर में -85, शहडोल स्टेशन में – 8 कोरबा स्टेशन में 8 एवं उसलापुर स्टेशन में 2 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए है।

Related Articles

इसी प्रकार रायपुर मंडल के रायपुर स्टेशन में -55 कैमरे, दुर्ग स्टेशन में झ्र 25 कैमरे, भिलाई पॉवर हाउस स्टेशन में 40, भाटापारा स्टेशन में 39 एवं तिल्दा नेवरा स्टेशन में 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। तथा नागपुर मंडल के गोंदिया में 57, बालाघाट स्टेशन में 12 एवं छिंदवाडा में 8 सीसीटीवी कैमरा लगाये गए है। इस प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर,रायपुर एवं नागपुर मंडल के 14 स्टेशनों में कुल 380 सीसीटीवी कैमरा लगाये गए है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button