विदेश

न्यू साउथ वेल्स में भीषण बस दुर्घटना में 10 की मौत व 25 घायल

न्यू साउथ वेल्स

आस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स प्रांत के हंटर क्षेत्र में रविवार देर रात विवाह समारोह की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की मौत हो गई है और 25 अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने सोमवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आपातकालीन सेवाओं पर रविवार रात 11:30 बजे ग्रेटा में हंटर एक्सप्रेसवे ऑफ-रैंप के पास वाइन कंट्री ड्राइव चौराहे पर एक बस के पलटने की सूचना मिली। न्यू साउथ वेल्स पुलिस बल की कार्यवाहक सहायक आयुक्त ट्रेसी चैपमैन ने पत्रकारों को बताया कि 10 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, जबकि दुर्घटना में घायल 25 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चैपमैन के अनुसार बस अभी सीधा नहीं किया गया जा सका है। उन्होंने कहा कि लोगों के वाहन के नीचे फंसे होने की आशंका है और हताहतों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। उन्होंने बताया कि बस के 58 वर्षीय चालक को अनिवार्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। और वह अब सेसनॉक पुलिस थाने में और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कई एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर को लगाया गया हैं। उन्होंने कहा कि दो लोगों को एयरलिफ्ट किया गया लेकिन ज्यादातर लोगों को सड़क मार्ग से ले जाया गया।

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button