बिहार

स्पेन की महिला टूरिस्ट के साथ दुमका में 8 युवकों ने गैंगरेप किया, पीड़िता को इलाजे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

दुमका

झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट के स्पेन की विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालांकि अबतक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक स्पेन की एक महिला व एक पुरुष टूरिस्ट दो अलग-अलग बाइक से निकले थे। देर शाम हो जाने की वजह से हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के समीप दोनों विश्राम के लिए रुके थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 10 बजे 7 से 8 की संख्या में पहुंचे युवकों ने पहले उनके साथ मारपीट की फिर महिला के साथ दुष्कर्म भी किया। इस घटना में दोनों घायल हो गए हैं।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस रात में ही घटनास्थल के पास पहुंचकर दोनों को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां महिला का इलाज चल रहा है। सरैयाहाट अस्पताल के बाहर सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात हैं। किसी को भी अस्पताल के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक इस घटना में पुलिस ने हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव के चार युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही  एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार, जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार व दुमका डीएसपी रात से ही हंसडीहा में कैंप कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button