मध्यप्रदेश

7वीं की छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, मौत के बाद मचा हड़कंप

इंदौर

स्कूल जाने निकली नाबालिग छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सातवीं की छात्रा की मौत के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया की है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह घर से अंजलि शर्मा स्कूल जाने के लिए निकली। छात्रा स्कूल बस में न जाते हुए नजदीक के दूसरे अपार्टमेंट में चली गई। बिल्डिंग में लिफ्ट से ऊपर गई और नीचे छलांग लगा दी।

सीसीटीवी फुटेज में ऊपर जाते दिखी छात्रा
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में  छात्रा लिफ्ट में चढ़ते हुए दिखाई दे रही है। अंजलि एडंवास स्कूल में 7वीं क्लास की छात्रा थी। छात्रा के परिवार में एक बड़ा भाई है। पिता किसी कंटेनर कंपनी में काम करते हैं। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

Related Articles

दो माह पहले कॉलेज छात्रा दी थी जान
बता दें कि पहले भी इंदौर में ऐसी घटना हो चुकी है। दो माह पहले पिनेकल ड्रीम्स टाउनशिप के 16वें फ्लोर से कूदकर कॉलेज छात्रा ने सुसाइड किया था। स्कीम 54 के एक होस्टल में रहने वाली मुस्कान अग्रवाल (22) दोस्त से मिलने आई थी। मुस्कान का सीसीटीवी भी सामने आया था।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button