मध्यप्रदेश

अलग -अलग हादसों में प्रदेश में 5 की मौत, 14 घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से आटो सवार तीन की मौत, दस घायल

अलग -अलग हादसों में प्रदेश में 5 की  मौत, 14 घायल

रायसेन में एसयूवी के पुलिया से गिरने से दो लोगों की मौत, चार घायल

सागर,
 मध्यप्रदेश के सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के रजोला तिराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से आटो मे सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी और दस अन्य घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सागर के बांदरी के खिरिया गांव से नर्मदा स्नान के लिए बरमान जा रहे आटो सवार लोगों को रजोला तिराहे के पास कल अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे सवारी ऑटो पलट गया। दुर्घटना में विश्वनाथ यादव और अवध रानी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर हुए 60 वर्षीय हरि सिंह निवासी हनुमत पहाड़ी की मौत हो गयी। घायल हुए दस अन्य लोगोंं काे देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच मे लिया है।

रायसेन में एसयूवी के पुलिया से गिरने से दो लोगों की मौत, चार घायल

रायसेन
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में मंगलवार को सुबह एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) के पुलिया से गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर स्थित सागर-भोपाल रोड पर बेगमगंज के पास हुई। वाहन छतरपुर से भोपाल जा रहा था।

अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह करीब चार बजे एसयूवी 12 फुट गहरी पुलिया में गिर गई। दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बिहारी लाल महोबिया (60) और उनकी पत्नी बरली बाई महोबिया (55) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि चार घायलों को इलाज के लिए भोपाल के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।

 

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button