देश

स्पेनिश महिला का रेप करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 3 अब भी फरार; तंबू में किया था गैंगरेप

दुमका.
झारखंड के दुमका में स्पेनिश महिला के साथ हुई गैंगरेप की वारदात से हर कोई सहमा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोगों का गु्स्सा फूट रहा है और जल्द से जल्द विदेशी महिला के लिए इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। इस बीच पुलिस ने भी इस मामले पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 में से 4 आरोपियों को दबोच लिया है। हालांकि तीन अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। शुक्रवार की रात को महिला के साथ दरिंदगी की इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह अपने पति के साथ एक टेंट में सो रही थी। उसी दौरान 7 लोग वहां घुस आए और दोनों को बेरहमी से पीटकर महिला का रेप किया। इसके बाद सभी सातों लोग बाइक से फरार हो गए।

वीडियो बनाकर बताया कैसे हुई खौफनाक वारदात?
इस घिनौनी वारदात का शिकार हुई महिला एक ट्रैवल ब्लॉगर है जो अपने पति के साथ बाइक ट्रिप पर भारत आई थीं। इससे पहले वो पाकिस्तान और भी बांग्लादेश भी गई थीं। गैंगरेप का शिकार होने के बाद उन्होंने अपने पति के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और बताया था कैसे उनके साथ 7 लोगों ने गैंगरेप किया।  वीडियो में स्पेनिश महिला ने कहा, 7 लोगों ने मेरा ब्लात्कार किया है। उन्होंने हम पर हमला किया, हमें पीटा और हमें लूट लिया। उन्होंने हमारी गर्दन पर चाकू रखा और हमें जान से मारने की धमकी भी दी। वो सात लोग थे।

बिहार से नेपाल जाने वाला था कपल
28  साल की ये महिला अपने पति के साथ दुमका से बिहार और फिर नेपाल जाने वाले थे। ये घटना रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट की बताई जा रही है। शुक्रवार की रात दोनों ने वहीं अस्थाई तंबू लगाकर रात बिताने का फैसला किया था। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि जब वह अपने पार्टनर के साथ तंबू में सो रही थी तभी सात लोग वहां घुस आए और दोनों की पिटाई कर बारी-बारी से महिला का रेप किया।

Related Articles

पुलिस ने क्या कहा?
उधर इस घटना पर दुमका पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया था कि एक महिला और पुरुष ने आधी रात को एक पेट्रोलिंग वैन को रोका और अपनी बात बताने की कोशिश की। लेकिन पेट्रोलिंग टीम को कुछ समझ नहीं आया क्योंकि वो कुछ अंग्रेजी और कुछ स्पेनिश में बात कर रही थी। इसके बाद उन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला के साथ गैंगरेप की बात बताई। पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि सभी सातों की पहचान कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी तीन भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button