छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत: तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत

कवर्धा-राजनांदगांव। स्टेट हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। रात करीब 12 बजे लोहरा रोड मॉल के ठीक आगे दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें 3 युवकों की जान चली गई। दुर्घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम खैरबना कला का रहने वाला पुनीत साहू (22 वर्ष) मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 09 JG 6124) से अकेले कवर्धा से लोहारा की ओर जा रहा था। इधर तरुण यादव (23 वर्ष) अपने साथी अजय यादव (24 वर्ष) के साथ एक ही बाइक पर (क्रमांक CG 08 AO 9290) लोहारा से कवर्धा की ओर आ रहे थे। रात 12 बजे सुमित मॉल के ठीक आगे दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं। दोनों बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी।

मृतकों के नाम

1. तरुण यादव (23 वर्ष) पशु चिकित्सा विभाग में परिचारक के पद पर तैनात था। वो मूल रूप से खैरागढ़ राजनांदगांव का रहने वाला था। पिता की मौत के बाद उसे 2018 में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। अपने घर में वो इकलौता कमाने वाला था।

2. अजय यादव (24 वर्ष) मूल रूप से बेमेतरा के देवकर का निवासी था, लेकिन वर्तमान में कवर्धा के दर्रीपारा में रहता था। अजय यादव फोटोग्राफी का काम करता था।

3. पुनीत साहू (22 वर्ष) कवर्धा के ग्राम खैरबना का रहने वाला था। पुनीत साहू किसी निजी अस्पताल में काम करता था।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button