CGDPRछत्तीसगढ़

अवैध रूप से भंडारित करने पर तीन व्यापारियों के गोदाम से 220 क्विंटल धान जप्त

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी शुरू हो गया है। इस दौरान जिले के वास्तविक किसानों से ही धान की खरीदी की जानी है।
    कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार मुनाफा खोरी करने के चक्कर में अवैध रूप से भंडारित करने व्यापारियों के यहां औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को गौरेला और पेंड्रा ब्लॉक के विभिन्न थोक एवं फुटकर व्यापारियों के गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य, राजस्व एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा जारी छापामार कार्रवाई में तीन व्यापारियों के गोदाम से अवैध रूप से भंडारित कुल 220 क्विंटल धान जब किया गया। इनमें सुरेश कुमार गुप्ता अमरपुर, ताज राइस मिल पटेरा टोला अंजनी और सुरेश कुमार शुक्ला लटकोनीकला शामिल है।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button