बिहार

मिट्टी धंसने के कारण तमिलनाडु में झारखंड का 22 साल का मजदूर गंवा बैठा जान

चेन्नई/रांची.

तमिलनाडु के उधगमंडलम में दर्दनाक हादसा हुआ। 'रिटेनिंग वॉल' का निर्माण करते समय मिट्टी धंसने से हुए हादसे में एक प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य घायल हो गया। तमिलनाडु पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतक श्रमिक की पहचान 22 वर्षीय युवक रिजवान के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद रिजवान और एक अन्य श्रमिक को मौके से रेस्क्यू किया गया।

दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद रिजवान को मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मिट्टी धंसने के कारण दबने से रिजवान की मौत हुई है। अधिकारियों के मुताबिक भूस्खलन रोकने के लिए बनाई जा रही दीवार के निर्माण में झारखंड के कुल चार मजदूर लगे हुए थे। इसी समय दर्दनाक हादसा हुआ। अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं के कर्मियों और स्थानीय लोगों ने लगभग 90 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए श्रमिकों को बचाया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button