राशिफल

21 सितम्बर 2022 राशिफल

मेष – स्वास्थ्य में आपकी स्थिति बेहतर रहेगी।  आप उर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी कुछ बेहतर ही होगी।  नौकरी के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का हल मिल सकता है। आपको धन का भी लाभ हो सकता है।  आपके प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कड़वाहट आ सकती है।  इससे बचना चाहिये। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध ठीक रहेंगे।

वृषभ – मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है।  आप अपनी बातों के माध्यम से अपने काम निकालने मे सफल रहेंगे। आपको अपने परिवार द्वारा लाभ मिलेगा। आपको आज संयम से काम लेना चाहिये।  व्यापारी वर्ग के लिये आज का दिन कुछ कम ठीक रहने वाला है। प्रेम जीवन में लगे लोगों के मनमाफिक दिन रह सकता है।

मिथुन – स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहने वाली है। आर्थिक मामलों में आपको आज गति मिलती नजर आ रही है।   आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है।  पुस्तकीय ज्ञान की अपेक्षा प्रायोगिक शिक्षा पर छात्रों को अधिक ध्यान देना चाहिये। संतान के साथ आज किसी आर्थिक योजना की संरचना कर सकते हैं।  वाहन के काम के आज चालने से नुकसान संभव है।

कर्क – सेहत को लेकर आज का दिन सामान्य रहने वाला है किन्तु धन लाभ संबंधी स्थितियां भी बनेंगी।  बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोगों को आज काम में निराशा हो सकता है। टारगेट पूरा करने में कठिनाई रहेगी।  आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में प्रगाढ़ता आयेगी।  प्रेम संबंधों में दूरियां कम होगी।

सिंह – बीमारियां आज नेपथ्य में ही रहेगी।  व्यवसायिक स्थल पर कुछ बदलाव लाने का प्रयास करेंगे जो सकारात्मक रहेगा।  व्यापारियों को आज कुछ रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां कम हो जायेगी। आज जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। संतान के साथ आज आपके रिश्ते काफी मधुर रहने वाले है।

कन्या – प्रशासनिक अधिकारियों के पदोन्नति के मामले आज खटाई में पड़ सकते हैं। विश्वविद्यालयी शिक्षा में लगे लोगों के लिये आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन में हर्ष रहेगा। मनोरंजन के लिये कुछ धन खर्च कर सकते हैं। ज्ञान प्राप्त करने की अभिलाषा आज आपकी पूर्ण हो सकती है।

तुला – वैवाहिक जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आज आपके परिवारिक खर्चों की अधिकता रहेगी।  धन लाभ के लिये आज आपको यात्रा करनी पड सकती हैं। नौकरी को सुचारु रुप से चलाने के लिये आपको उर्जावान बने रहने चाहिये।  अन्यथा कुछ भी हो सकता है। शिक्षार्थियों के लिये आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

वृश्चिक – महिला वर्ग को आज स्वास्थ्य की जटिल समस्याएं परेशान कर सकती है।  काम को लेकर आपका तनाव दिन में रहेगा।  किन्तु शाम होते-होते सब सामान्य हो जायेगा।  जीवनसाथी और प्रेमी दोनों के प्रति आपका दृष्टिकोण परिवर्तित हो सकता है।  संतान के प्रति आपकी भावनाएं और बलवती हो सकती है।

धनु – धन कमाने के लिये आप आज कोई ठोस संरचनात्मक परिवर्तन अपने काम में कर सकते हैं।  आज के दिन काम के तनाव से आप मुक्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका व्यवहार सरस रहेगा। प्रेम के लिये आज आपका दिन रोमांचक रह सकता है। आज आप कोई इलेक्च्ट्रानिक गैजैट खरीद सकते हैं।

मकर – मौसम के परिवर्तन की वजह से शरीर में ताप और आलस की समस्या रह सकती है।  नौकरी संबंधित कार्यों में कुछ परेशानियां आ सकती है।  किन्तु आप में सकारात्मक ऊर्जा भरपूर बनी रहेगी। अपने जीवनसाथी के साथ आज का दिन सुख और आनन्द पूर्वक बिताएंगे। संतान का सुख अच्छा रहेगा।

कुंभ – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज नौकरी पेशा लोगों का बहुप्रतीक्षित पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के आसार हैं। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आज कुछ सामाजिक विवाद की स्थिति का सामना करना पड सकता है। मान सम्मान को ठेस लग सकता है।  जीवन साथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेगा। छात्रों के शिक्षा की स्थिति बेहतर रहेगी।

मीन – श्वसन तंत्र की समास्याएं आज आपको परेशान कर सकती है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिये आज आप अथक परिश्रम करेंगे। परिवार के लोग आज आपके लिये उपहार दे सकते हैं।  संतान के वैवाहिक जीवन की समस्या आपको परेशान कर सकती है। छात्रों को अध्ययनके लिये नये जगह जाना पड सकता है।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button