मध्यप्रदेश

मक्के की बोरियों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 20 क्विंटल 30 किलोग्राम गांजा जब्‍त

भोपाल

पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी के साथ मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार, तस्करी और मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला में शामिल आरोपियों के विरुद्ध भी लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में रीवा जिले की मनगवां थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए मक्के की बोरियों के बीच छिपाकर परिवहन किए जा रहे 20 क्विंटल 30 किलोग्राम अवैध गांजे की खेप जब्त की है। मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करलगभग 4 करोड़ 61 लाख रूपए की संपत्ति जब्तकी है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन  गौरव राजपूत, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज  हेमंत चौहान तथा पुलिस अधीक्षक रीवा  गुरकरन सिंह के निर्देशन मेंथाना प्रभारी मनगवां निरीक्षक पुष्पेन्द्र मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा की गई।

Related Articles

मनगवां पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुएमनगवां बाईपास स्थित ग्राम आंबी ओवरब्रिज के नीचेसंदिग्ध ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ा।ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें मक्के की बोरियों के बीच छिपाकर रखा हुआ लगभग 20 क्विंटल 30 किलोग्राम अवैध गांजा प्राप्‍त हुआ। पुलिस ने मौके से गांजा एवं ट्रक सहित लगभग 4 करोड़ 61 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।आरोपी इस खेप को इलाहाबाद की ओर ले जाने की फिराक में थे।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस आरोपियों से गांजे की खेप के स्रोत, गंतव्य तथा इस अवैध तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

मध्यप्रदेश पुलिस का स्पष्ट संदेश है किनशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।प्रदेश में एक ओर “नशे से दूरी है जरूरी 2.0”अभियान के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नशे की तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button