Breaking Newsबिहार

कुएं में डूबने से 2 लोगों की मौत

गुमला

झारखंड के गुमला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुएं में डूबने से 2 लोगों की मौत हो गयी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के बसिया थाना के ओकबा खरवा गाढ़ा गांव का है। बताया जा रहा है कि 2 युवक कुएं में सिंचाई मशीन से खेत में पटवन कर रहे थे। इसी दौरान मशीन कुएं में गिर गयी। मशीन को निकालने के लिए एक युवक कुएं में कूद गया और वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी कुएं में कूद गया जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button