विदेश

PoK के रावलकोट जेल से फरार हुए 19 आतंकी, 1 को मारी गई गोली

रावलकोट

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में एक जेल से करीब 18 खतरनाक अपराधी भाग गए, जिनमें से 6 को मौत की सजा सुनाई गई है. एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह घटना शुक्रवार को हुई जब रावलकोट जेल के एक कैदी ने जेल के गार्ड को पिस्तौल दिखाकर जेल की चाबियां लेने पर मजबूर किया.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, भागने वाले 18 कैदियों में से 6 मौत की सजा पर थे और अन्य तीन आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे. अधिकारी ने बताया कि भागने के दौरान एक अन्य कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह पांच साल की सजा काट रहा था.

कई अधिकारी बर्खास्त

पुलिस ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है. इस बीच, अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही जेल प्रमुख और कुछ अन्य अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है. पुलिस ने बताया कि कुछ अधिकारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

 रावलकोट जेल के उप-अधीक्षक सहित सात अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है और सुरक्षा उल्लंघन की जांच शुरू कर दी गई है.

हाई अलर्ट पर सभी जेलें

सुरक्षा चूक के जवाब में, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की सभी जेलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार ने भागने के कारणों की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग से गुजारिश किया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button