राशिफल

11 अक्टूबर 2022 राशिफल

मेष – मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। माता का सानिध्य मिलेगा।  नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ विदेश जाना पड़ सकता है। परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

वृष – किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।  रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

मिथुन – मन प्रसन्न रहेगा। कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है।  वाहन सुख में कमी आ सकती है। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। सचेत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में मधुरता रहेगी। भवन सुख या सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी।

कर्क – धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।  अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं।

सिंह – नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।  सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। पिता से धन मिल सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। कार्यक्षेत्र में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कन्या – आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।  परिश्रम अधिक रहेगा। आय वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मित्र का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। बातचीत में संयत रहें।

तुला – आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्र का सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। आय में सुधार होगा। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक – पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।  घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। धन की स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है।

धनु – मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु संयत भी रहें। क्रोध से बचें।  पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता-पिता का सानिध्य रहेगा। सन्तान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है। धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी।

मकर – कारोबार के विस्तार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं।  आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आत्मसंयत रहें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ – कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। यात्रा कष्टदायी रहेगी।  सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता है। धन की प्राप्ति हो सकता है। मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा।

मीन – शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु किसी मित्र से वाद-विवाद से बचें।  कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार के विस्तार पर भी खर्च बढ़ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button