छत्तीसगढ़

शिक्षक पोस्टिंग घोटाले में गिरी गाज, 10 अधिकारी निलंबित

रायपुर

शिक्षक पोस्टिंग घोटाले में सरकार की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। कड़ा रूख अख्तियार करते हुए राज्य सरकार ने 10 अधिकारियों को सस्पेंड किया है। जिनमें से 3 संयुक्त संचालक भी हैं। नए विभागीय मंत्री के पास शिकायतें पहुंची थी और उनकी ओर से स्पष्ट कर दिया गया था कि किसी भी गलत कार्य पर सरकार की ओर से कड़ी कार्रवाई होगी,चाहे उसमें कोई भी शामिल हो।

जानकारी के मुताबिक, के.कुमार-तत्कालीन संयुक्त संचालक (शिक्षा) रायपुर, सीएस ध्रुव, जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा, सहायक संचालक डीएस ध्रुव- संभागीय शिक्षा कार्यालय रायपुर, सहायक संचालक शैल सिन्हा, सहायक संचालक उषा किरण खलखो समेत कई अधिकारी को निलंबित किया गया है। निलंबन आदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया। जिसमें रायपुर संभाग के अलावा सरगुजा संभाग के हेमंत उपाध्याय- प्रभारी संयुक्त संचालक सरगुजा को भी निलंबित किया गया है।

Related Articles

पोस्टिंग के खेल में हुआ था बड़ा गोलमाल
शासन के आदेश पर पोस्टिंग के लिए शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने सभी जिलों के डीईओ से रिक्त पदों की जानकारी मंगाई, जिसके बाद शहर के साथ ही जिला व ब्लॉक मुख्यालय के आसपास के स्कूलों में रिक्त पदों को छिपा दिया गया। इसके बाद दिखावे के लिए काउंसिलिंग किया गया। फिर कुछ ही दिन में छिपाए गए पदों पर संशोधन के नाम पर लेनदेन कर पोस्टिंग आदेश जारी किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button