राशिफल

10 अक्टूबर 2022 राशिफल

मेष – आज आपको आकास्मिक धन लाभ हो सकता है। बड़े भाई बहनों के पीछे आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। प्रेम में आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोपहर के बाद संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश से धन प्राप्त होने की भी संभावना बनी हुई है। व्यापार कार्य करने वाले को भी लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

वृषभ – आज अधिकतर समय आपके मन में विचार नकारात्मक रह सकते हैं। पति पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर घर में मतभेद हो सकता है। नौकरी में आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहने की संभावना है।

मिथुन – आज का दिन आपके लिए सुख शांति वाला रहेगा। आज आप खूब सोच विचार कर ही कोई आर्थिक कदम उठाएं। यात्रा करने से परहेज करें। देश परदेश में रहने वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए। आज आपको आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।

कर्क – आज आपके धन हानि की संभावना है। नए कार्य करने के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्य में व्यस्तता अधिक रहने से मानसिक तनाव उलझन रह सकती है। नौकरी पेशा लोगों को लाभ होने की संभावना है। आज आपको बच्चों की पढ़ाई लिखाई में कुछ और अवरोध उत्पन्न हो सकता है। ख्याल रखें।

सिंह – आज स्वजनों के साथ आपकी अच्छी बनने वाली है। संतान सुख अच्छा दिखाई दे रहा है। माता-पिता और अपने बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार सामान्य रूप से चलने वाला है। जीवन साथी की सलाह से आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज छात्रों के कठिन से कठिन कार्य भी पूर्ण हो जाएंगे।

कन्या – आज पारिवारिक जनों का पूर्ण प्रेम व सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ की भी प्राप्ति होगी। नौकरी करने वाले लोगों को अपने परिश्रम का लाभ मिलेगा। आज का दिन भाग्य आपका पूरा साथ देने वाला है। गृहस्थ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। पड़ोसियों के साथ कुछ व्यवहार में खराबी आ सकती है।

तुला – आज परिवार के मामले में व्यय की अधिकता रहेगी। मन में कुछ अशांति के भाव रह सकते हैं। आपके लिए व्यापार आज लाभदायक रहेगा। आपको मान-सम्मान पद प्रतिष्ठा प्राप्त होने वाली है। आज आप कुछ पुण्य कर्म सत्कर्म करने वाले हैं। किन्तु आज आपको व्यर्थ के वाद विवाद से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

वृश्चिक – आज रोजी रोजगार में सफलता विशेष लाभ की स्थिति होने वाली है। आज आप उत्साह के साथ साथ बुद्धि का भी प्रयोग करें तो बेहतर रहेगा। शारीरिक श्रम की अधिकता रहने वाली है। आर्थिक नुकसान से बचने वाले प्रयासों पर बल दे तो दिन उत्तम रहेगा। छात्रों के लिए दिन शिक्षा के दृष्टि से ठीक रहने वाला है।

धनु – आज पशु पक्षियों से आपका लगाओ बढ़ेगा। उनके लिए आज आप कुछ कार्य कर सकते हैं। परोपकार करने की भावना मन में बढ़ेगी। आर्थिक जीवन संतुलित रहेगा। शिक्षार्थियों को सफलता मिलेगी। प्रेम के संबंध में कोई तीसरे व्यक्ति के कारण संबंध में अलगाव हो सकता है। गृहस्थ का सुख अच्छा रहेगा।

 मकर – संतान से संबंधित कोई चिंता आज आपको परेशान कर सकती है। आज आपको विरोधियों से कुछ कष्ट प्राप्त हो सकता है। व्यापार विस्तार की योजना सफल रहने वाली है। साझेदारी के काम में भी सफलता मिलेगी। मीडिया कर्मियों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। प्रेम अभीष्ट की सिध्दि होगी।

कुंभ – आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। धर्म-कर्म में आपकी रूचि रहेगी। कुछ धन आज आप परोपकार के हेतु दान कर सकते हैं। महिलाओं के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। आज आप अपने इष्ट मित्रों परिचितों के लिए कुछ उपहार या मनोरंजन पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

मीन – नौकरी पेशा लोगों के लिए आज कुछ उतार-चढ़ाव वाला दिन रह सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें तो व्यापारिक काम में भी आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आप उत्तम भोजन का आनंद लेने वाले हैं। संतान के पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने वाली है। शिक्षा में आप की लापरवाही से काम बिगड़ सकता है।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button