राशिफल

06 दिसम्बर 2022 राशिफल

मेष – आज बस क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज सावधानी से रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। मेहनत पराक्रम का फल अच्छा मिलेगा। आज घूमने फिरने में समय और पैसा दोनो खर्च होंगे। लेकिन आय आमदनी बनी रहेगी। आज अपने काम से काम रखें। पार्टनर के साथ तालमेल बना कर रखें।Horoscope

वृषभ – आज बिशेष रूप से खानपान पर ध्यान दें। कुछ भी गलत खाने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्य स्थल पर माहौल काफी नाजुक व बहस वाला होने के बाद भी नौकरी बदलने के लिए अच्छा समय नहीं है, लेकिन परिस्थितियों के वशीभूत होकर बदलनी पड़ सकती है। सोच समझकर निर्णय लें। आपके व्यवहार पर आज घर की सुख शांति और आपके पार्टनर की मुस्कान निर्भर करेगी।

मिथुन – राशि स्वामी की स्थिति मित्र शुक्र के साथ बने होने से धन की स्थिति तो अच्छी बनी ही हुई है। साथ ही पार्टनर के साथ लगाव भी बढ़ेगा। धन को लेकर चिंतित ना रहें। धन संबधी सारि परेशानियों का हल मिलेगा। नौकरी में प्रोमोशन का समय टाइम के पक्के रहें। अपनी परफॉर्मेंस अच्छी रखें। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। दोस्त के साथ घूमने जा सकते हैं। सोशल मीडियालाइफ से दूर रहें।

कर्क – करियर को लेकर आज चिंतित रह सकते हैं। आज प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ दोनों के बारे में सोचकर डिस्टर्ब हो सकते हैं। परंतु चिंता की बात नही है। भाग्य साथ दे रहा है। धार्मिक यात्रा पर धन का खर्चा होगा। पर साथ ही मन को शांति और सुकून भी मिलेगा। मित्र ऐसे समय में दवाई का काम कराएंगे। उनके साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।

सिंह – आज बुद्धि का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। जिस से आज धन आगमन के योग बन रहे हैं। कोई पुराना अटका हुआ पैसा वापस आ सकता है। जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन आज स्वस्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान गलत होने से तबीयत का ध्यान रखने की जरूरत है। रिलेशनशिप को और भी मजबूत बना सकते हैं। थोड़ा बाहर घूमने जाकर।

कन्या – मां के साथ आज कुछ समय बिताना आपके भाग्य को चमका देगा। घर मकान लेने का योग बन रहा है। पैसे के लेनदेन में सावधान रहें। कोई भी डील करते समय सावधानी बरतें। काम के नए मौके मिलेंगे। आज अपनी परफॉर्मेंस से बॉस को खुश करने मैं सफल होंगे। जिसके फलस्वरूप प्रमोशन हो सकता है। आज कोर्ट कचहरी के काम में सफलता आपकी होते होते रह जायेगी।

तुला – स्वास्थ्य आज काफी अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न और रोमांटिक रहेगा। आज पिता से कोई विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। आज घूमने फिरने का प्रोग्राम बनगा। क्रोध से बचें और सोच समझकर तोल मोल के बोलें। अन्यथा किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। फिजूल खर्च हो सकते हैं। उनसे बचने की जरूरत है। पार्टनर से खटपट हो सकती है।

वृश्चिक – व्यापारियों को मुनाफा मिलने का दिन। साथ ही आमदनी के रास्ते भी खुलेंगे। यात्रा के योग बन रहै हैं। परंतु यात्रा के समय थोड़े सावधानी बरतें। चोट दुर्घटना के योग। परिवार में हो सकता कोई बड़ा कार्यक्रम। आप नया फ्लैट या मकान खरीद सकते हैं। बिजनेस ट्रिप पर जाने का मौका मिलेगा।

धनु – स्थान परिवर्तन के योग काफी मजबूत बन रहे हैं। घर या नोकरी बदलने का योग बन रहा है। पैतृक संपत्ति मिल के लिए अच्छा दिन है। नौकरी बदले तो सोच समझकर निर्णय लें। आज आर्थिक तंगी दूर करने का प्रयास करें। ज़मीन जायदाद के लेन देन के लिए दिन अच्छा है।

मकर – आज आप में एनर्जी बनी रहेगी। भरपूर जोश और एक्टिव रहेंगे। आपका व्यक्तित्व सबको प्रभावित करेगा। जिसके फलस्वरूप आपको सम्मान मिलेगा। सामाजिक तौर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े भाई से अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में भी कोई दुश्मन बन सकता है। आज पाटनर आपको गिफ्ट दे सकता है।

कुंभ – आज सोच समझ कर फैसला लें। पैसों का खर्च घर की सुख सुविधायों पर हो सकता है। आज काफी क्रिएटिव दिमाग चलेगा। कुछ नया करने की सोचेंगे। मीडिया, फ़िल्म इंडस्ट्री और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। परिवार के लिए समय निकालेंगे। साथ ही धन आगमन का भी आज योग बन रहा है। पार्टनर से अलगाव हो सकता है संभाल कर चले।

मीन – किसी भी नई स्कीम में निवेश करने के लिए समय अच्छा रहेगा। आज आपके पुराने अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। जिससे काफी संतोष महसूस होगा। आज मित्रों और छोटे बहन भाइयों को धन लाभ होगा। इच्छाएं प्रबल रहेंगी। फैमिली के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button