मध्यप्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और मृत्युदर घटाने के लिए पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

भोपाल 

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्युदर में कमी तथा दुर्घटना पीड़ितों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को निरंतर प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  मोहम्मद शाहिद अबसार के निर्देशानुसार पुलिस परिवहन शोध संस्थान (PTRI), भोपाल में 26 एवं 27 नवंबर 2026 को ‘Advance Technology, Road Safety Tools in Traffic & Govt. Schemes’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण सत्र में मध्यप्रदेश के समस्त जिला इकाईयों से रक्षित निरीक्षक, निरीक्षक, सूबेदार, उपनिरीक्षक, सउनि, प्रआरक्षक एवं आरक्षक स्तर तक के पुलिस अधिकारियों को 02 दिवसीय आफलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ  अभिजीत कुमार रंजन, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, भा.पु.से., पीटीआरआई, पुमु भोपाल द्वारा किया गया।  राजेश कुमार मिश्र, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पीटीआरआई, पुमु भोपाल द्वारा विषय प्रदेश में होने वाली वाहन दुघटनाओं का विश्लेषण एवं उनकी रोकथाम करने के संबंध में कार्य योजना तैयार करना तथा शासन द्वारा प्रदेश में लागू की गयी विभिन्न प्रकार की शासकीय योजनाओं हिट एण्ड रन योजना, राहवीर योजना, पी. एम. राहत योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जाकर योजनाओं के व्यापक रूप से प्रभावी प्रचार-प्रसार करने हेतु सभी पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।

इस प्रशिक्षण सत्र में व्याख्याता  एस.एस.लल्ली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सेवा-निवृत्त द्वारा पार्किंग के प्रकार एवं व्यवस्था विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. आशीष शर्मा, 108 आपातकालीन चिकित्सा सहायता विषय पर व्याख्यान दिया गया।  गौतम कुमार डे, एस.आर.एम. एन.आई.सी द्वारा POS, ITMS, E-CHALLAN इंडार विषय पर प्रशिक्षण दिया गया एवं  सुनील पाठक ‌द्वारा यातायात प्रवर्तन की नवीन तकनीकों, आधुनिक यातायात उपकरणों, नवीन टेक्नोलॉजी की जानकारी जैसे इन्टरसेप्टर व्हीकल, स्पीड रडार गन, ब्रीथ एनालाइजर आदि जैसे नव प्रयोगों के बारे में व्यापक रूप से प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान उप पुलिस अधीक्षक  हिमांशु कार्तिकेय एवं प्रशिक्षण टीम के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण सत्र के समापन के दौरान प्रशिक्षणार्थियों की पीटीआरआई द्वारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया ।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button