बिहार

बिहार में शिक्षा विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिल पास कराने के बदले मांगे थे रुपये

भागलपुर
 बिहार के भागलपुर जिले में जिला शिक्षा विभाग में मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) के डीपीएम मनोज कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शनिवार को 1.10 लाख रुपये के साथ रंगेहाथ दबोच लिया। बताया जा रहा है कि यह पैसा शाहकुंड के बीआरपी रजनीश कुमार ने बिल पास कराने के बदले उन्हें रिश्वत के तौर पर दी थी।

निगरानी की पांच सदस्यीय टीम जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय स्थित एमडीएम शाखा पहुंची। अधिकारियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के डीपीएम मनोज कुमार के कक्ष में दबिश दी, जहां से रुपये बरामद होने की बात सामने आ रही है।

प्रारंभिक पूछताछ और कागजी औपचारिकताओं के बाद निगरानी की टीम उन्हें अपने साथ सर्किट हाउस ले गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार को भी सर्किट हाउस बुलाया गया। प्रखंड संसाधन सेवी (बीआरपी) रजनीश कुमार की भूमिका शिकायतकर्ता के रूप में सामने आई है। उनके द्वारा दिए गए परिवाद के आधार पर निगरानी टीम ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।

Related Articles

चर्चा है कि हाल ही में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में डीएम के आदेश पर बीआरपी रजनीश कुमार के मासिक मानदेय में कटौती का निर्देश दिया गया था और उन्हें अग्रिम आदेश तक जिला कार्यालय में संबद्ध किया गया था।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button