छत्तीसगढ़

फसल बीमा घोटाले में कृषि विस्तार अधिकारी पर कार्रवाई, एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

जगदलपुर.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के नाम पर कथित फर्जीवाड़ा करने के मामले में बुरगुम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। किसानों की जानकारी के बिना उनके फर्जी हस्ताक्षर कर बीमा राशि से आर्थिक लाभ लेने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

पुलिस के मुताबिक, बुरगुम थाना क्षेत्र के ग्राम जामगांव के भूमिस्वामी और किरायेदार किसानों के नाम पर उनकी जानकारी के बिना कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। इसके बाद प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बजाज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड से राशि हस्तांतरित होने पर किसानों और बीमा कंपनी के साथ धोखाधड़ी किए जाने का आरोप है। इस मामले में वरिष्ठ कृषि अधिकारी जितेंद्र सिंह शार्दूल की शिकायत पर 27 नवंबर 2025 को थाना बुरगुम में अपराध क्रमांक 04/2025 दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Related Articles

लंबे समय से फरार थे आरोपी
मामला दर्ज होने के बाद तीनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशलूर लक्ष्मण पोटाई के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई। पुलिस ने लगातार सुराग जुटाते हुए दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना लाल बघेल (35) निवासी चीतापदर, थाना परपा, जो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी क्षेत्र तुरांगुर के पद पर कार्यरत बताया गया है, और अनिल सेठिया (35) निवासी मारकेल, थाना नगरनार शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

तीसरा आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर
मामले में गिरीश चंद सेठिया, निवासी मांझीगुड़ा, थाना नानगुर को भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि वह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने मामले में दस्तावेजों और फसल बीमा से संबंधित रिकॉर्ड के आधार पर आगे की जांच जारी रखी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button