उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव से पहले दीयों का निर्माण तेज, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

लखनऊ
आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पन्ना जिले के स्वसहायता समूह की महिलाएं दीपावली पर्व के अवसर पर मिट्टी एवं गोबर के दीयों का निर्माण कर रही हैं। जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी के मार्गदर्शन में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पन्ना द्वारा गोबर के दीये बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिला परियोजना प्रबंधक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पन्ना विकासखण्ड के ग्राम रक्सेहा में वैष्णव माता स्वसहायता समूह की सदस्य पुष्पा मण्डल, मीना दास एवं अन्य सदस्यों द्वारा गौ काष्ठ के दीपकों का निर्माण किया जा रहा है।

ग्राम संगठन रक्सेहा की अध्यक्ष ऊषा सरकार की प्रेरणा एवं सहयोग से इसे और अधिक निखारा जा रहा है। दीयों में गोबर का उपयोग किया जा रहा है, जो पर्यावरण की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण एवं अनुकूल भी है। दीपावली में दीयों को घरों के अंदर व बाहर सजाने की परपंरा रही है। इसके अलावा गोबर को पवित्र एवं पर्यावरण का मित्र भी माना जाता है। समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे दीये बाजार में विक्रय के लिए भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस पहल और कार्य में ओमप्रकाश सोनी जिला प्रबंधक लघु उद्यमिता विकास, विवेक कुमार मिश्रा विकासखण्ड प्रबंधक पन्ना और क्लस्टर प्रभारी शीतल द्विवेदी आजीविका मिशन का विशेष योगदान है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button