छत्तीसगढ़रायपुर

दिव्यांग बच्चों से पुलिस कमिश्नर का आत्मीय संवाद, बढ़ाया आत्मविश्वास


रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की संवेदनशील एवं प्रेरणादायक पहल
रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा दिव्यांग बच्चों के साथ आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन करने की सराहनीय पहल की गई। इस दौरान रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने दिव्यांग बच्चों से सहज एवं आत्मीय वातावरण में बातचीत की और उनकी दैनिक गतिविधियों, रुचियों तथा अनुभवों की जानकारी ली।
कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्री तारकेश्वर पटेल एवं डॉक्टर,संस्था समन्वयक भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना।
दिव्यांग बच्चों ने भी पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ पुलिस कमिश्नर से संवाद किया। बच्चों की सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और प्रतिभा से डॉ. संजीव शुक्ला प्रभावित हुए तथा उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस आत्मीय मुलाकात का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें यह विश्वास दिलाना रहा कि समाज और प्रशासन उनके साथ खड़ा है। पुलिस अधिकारियों का बच्चों के साथ सहज संवाद पुलिस की संवेदनशील, मानवीय और जनहितैषी कार्यशैली को दर्शाता है।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यह पहल समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास एवं आत्मीयता को मजबूत करने वाली पहल के रूप में सामने आई। दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उनके आत्मविश्वास को देखकर यह मुलाकात सभी के लिए प्रेरणादायक रही।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button