छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दिवाली पर जमकर छलके जाम, पांच दिन में 54.60 करोड़ का कारोबार

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में नवंबर के शुरुआती पांच दिनों में शराब की बिक्री से 54 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। पिछले साल के आंकड़ों से तुलना करें तो बिक्री में 7.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो रकम के हिसाब से करीब 3 करोड़ 95 लाख रुपये है।

आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 5 से 9 नवंबर के बीच प्रदेश में कुल 54 करोड़ 60 लाख 76 हजार 510 रुपये की शराब की बिक्री हुई। पिछले वर्ष की इसी अवधि के तुलनीय पांच दिनों में शराब की बिक्री 50 करोड़ 65 लाख 46 हजार 390 रुपये रही थी। आंकड़ों के मुताबिक, 5 नवंबर को शराब की कुल बिक्री 8.98 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 2.3 प्रतिशत कम थी। लेकिन इसके बाद बिक्री में लगातार तेजी देखने को मिली। 6 नवंबर को बिक्री में 8.8 प्रतिशत, 7 नवंबर को 9.1 प्रतिशत, 8 नवंबर को 9.8 प्रतिशत और 9 नवंबर को 12.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

Related Articles

शराब की श्रेणियों की बात करें तो इन पांच दिनों में देशी शराब की बिक्री करीब 19.55 करोड़ रुपये रही। वहीं, विदेशी स्पिरिट की बिक्री 29.66 करोड़ रुपये और माल्ट श्रेणी की बिक्री करीब 5.38 करोड़ रुपये दर्ज की गई।
आंकड़ों से स्पष्ट है कि शुरुआती दिन बिक्री में गिरावट के बाद अगले चार दिनों में शराब की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हुई। पांचवें दिन यानी 9 नवंबर को पिछले साल की तुलना में सबसे अधिक 12.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button