मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने बनाई और खिलाई जलेबी, बोले- खुद के हाथों की चीज अच्छी लगती है

भोपाल 

शिवराज सिंह चौहान अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. जब वह किसी भी कार्यकर्ता से मिलते हैं, तो उनका एक अलग अपनापन दिखाई देता है. अब शिवराज ‘लखपति दीदी’ पहल से जुड़ी महिला उद्यमियों के एक स्टॉल पर पहुंचे, जहां वह खूबसूरत शॉल और टोपी ओढ़े हुए नजर आए. इसके बाद वह फूड स्टॉल पर पहुंचे, तो उन्होंने जलेबी बनाई। 

शिवराज ने फूड स्टॉल पर बनाई जलेबी
जलेबी बनाते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि
अच्छी नहीं बन रही है, लेकिन कुछ ना कुछ तो बना दूंगा. फिर वह सबको जलेबी बांटते हुए नजर आए. उन्होंने कहा कि भाई ने जलेबी बनाई है और बहन खाए. इसके बाद लखपति बन जाए. फिर उन्होंने कहा कि लखपति तो बन गए. अब करोड़पति बन जाए. जलेबी खाते हुए शिवराज ने कहा कि हम भी कम नहीं हैं. अच्छी बनी है. अपनी बनाई चीज तो अच्छी लगती है. क्या जलेबी है जी. आखिरकार मैंने जलेबी बना दी. अब शिवराज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

Related Articles

इससे पहले शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के रेहटी में एक बार फिर आत्मीयता भरा अंदाज देखने को मिला. वह भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विष्णु गुप्ता की चाय की दुकान पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने खुद चाय बनाई और दूसरों को अपने हाथों से चाय पिलाई. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि जनसंघ के समय से पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे विष्णु भैया के साथ चाय पर पुरानी यादें ताजा हो गईं। 

केंद्र में मंत्री हैं शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान की गिनती बीजेपी के कद्दावर नेताओं में होती है. वह लंबे समय तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और बीजेपी को कई बार अपने दम पर जीत दिलाई. साल 2023 में उन्होंने लाडली बहना योजना शुरू की थी, जिसका फायदा बीजेपी को मिला. इसके बाद साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापस आई. फिर सीएम की कुर्सी मोहन यादव को मिल गई. बाद में शिवराज को लोकसभा चुनाव लड़वाया गया और वह केंद्र में मंत्री बन गए। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button