मध्यप्रदेश

किस्मत ने बदली ऑटो चालक की जिंदगी! पन्ना की खदान में मिला 3.17 कैरेट का हीरा

 पन्ना 

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक ऑटो रिक्शा चालक को जमीन का पट्टा लेकर शुरू की गई उथली खदान में करीब 15 दिन तक खुदाई करने के बाद शुक्रवार को हीरा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक सोनू रैकवार ने रानीपुर क्षेत्र में उथली हीरे की खदान शुरू की थी।

इसी खदान में उसे 3.17 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला। पन्ना के हीरा अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि रैकवार ने हीरा कार्यालय में हीरा जमा करा दिया है, जिसे आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा। रैकवार परिवार का भरण-पोषण करने के लिए पन्ना में ऑटो चलाता है।

Related Articles

परिजनों की सलाह पर उसने हीरा कार्यालय से जमीन का पट्टा लिया और रानीपुर क्षेत्र में पहली बार उथली खदान शुरू की। रैकवार ने कहा, ‘‘करीब 15 दिन तक खुदाई करने के बाद मुझे 3.17 कैरेट का हीरा मिला। नीलामी से मिलने वाली रकम से मैं दोबारा खनन शुरू करूंगा और इससे बड़े हीरे की तलाश जारी रखूंगा।’’ विशेषज्ञ अनुपम सिंह ने बताया कि रैकवार को मिला हीरा रत्न गुणवत्ता का है और बाजार में इसकी अच्छी मांग है।

हीरा अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने क्या बताया?
पन्ना के हीरा अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने इस मामले के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया, "रैकवार ने हीरा कार्यालय में हीरा जमा करा दिया है, जिसे आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा।"

उन्होंने बताया, "रैकवार पन्ना में ऑटो रिक्शा ड्राइवर है और उसने अपने परिजनों की सलाह पर हीरा कार्यालय से जमीन का पट्टा लिया था। इसके बाद रानीपुर क्षेत्र में पहली बार उथली खदान शुरू की गई।"

हीरा पाने वाले सोनू रैकवार ने क्या कहा?
ऑटो रिक्शा ड्राइवर सोनू रैकवार हीरा मिलने से खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत रंग लाई। उन्होंने बताया कि 15 दिनों तक खुदाई की गई थी, जिसमें 3.17 कैरेट का हीरा मिला। अब इस हीरे की नीलामी की जाएगी और जो रुपए मिलेंगे, उससे वह दोबारा खनन शुरू करेंगे।

सोनू का कहना है कि वह इससे बड़े हीरे को तलाशना चाहते हैं। अभी जो हीरा मिला है, उस वजह से सोनू काफी उत्साहित हैं और आगे भी खनन कार्य में लगे रहना चाहते हैं।

हीरे की क्वालिटी क्या है?
इस बारे में हीरा विशेषज्ञ अनुपम सिंह का बयान सामने आया। उन्होंने बताया कि सोनू को जो हीरा मिला है, उसकी क्वालिटी बहुत अच्छी है। इसकी बाजार में बहुत डिमांड है।

हीरों की नीलामी का इंतजार

पन्ना में हीरे की नीलामी वर्ष 2024 में दिसंबर माह में हुई थी. जब से हीरे की नीलामी अभी तक नहीं हुई है. जिन लोगों को खेत खदानों में हीरे मिले हैं, उन लोगों को हीरे की नीलामी की बहुत इंतजार है, क्योंकि नीलामी होगी तो हीरा बिकेगा और उन्हें उसका पैसा मिलेगा. अभी तक हीरा कार्यालय में कुल 175 हीरे जमा हैं. इसका कुल वजन 387.21 कैरेट और जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ 1 लख रुपए बताई जा रही है. खनिज अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि "आज सोनू रैकवार ने हीरा कार्यालय में आकर हीरा जमा किया गया है. हीरे का वजन 3.17 कैरेट है. हीरे को आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button