मध्यप्रदेश

उज्जैन में मोरारी बापू की रामकथा में पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव, श्रद्धा भाव से किया कथा का श्रवण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में मोरारी बापू की कथा का किया श्रवण

उज्जैन 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उज्जैन में मोरारी बापू द्वारा निकाली जाने वाली भारत स्वास्तिक यात्रा के दौरान आयोजित कथा में शामिल हुए। उन्होंने मोरारी बापू की कथा का श्रवण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि राम-कथा समाज को जोड़ने, समाज और अध्यात्म की ओर ले जाने का माध्यम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन धर्म विश्व का सर्वश्रेष्ठ धर्म है। धर्म में गौपालन करने की बात कही गई है। राज्य सरकार भी गौपालन को प्रोत्साहन देने और गौशाला बनाने में लगी हुई है। इससे न केवल दूध उत्पादन में वृद्धि होगी बल्कि किसानों की आर्थिक हालात में सुधार होगा। प्राकृतिक खेती को भी गौपालन से बढ़ावा मिलेगा।

मोरारी बापू ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सहज हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की सहजता की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं धर्म सभा में आए, इसे एक शुभ संकेत समझना चाहिए।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button