मध्यप्रदेश

उज्जैन में युवक की दिनदहाड़े गोली मारी, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

उज्जैन

उज्जैन में एक बदमाश की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश कई मामलों में आरोपी रहा है। वह गुरुवार को फ्रीगंज इलाके में मुंगी चौराहे पर खड़े होकर अपने साथी से बात कर रहा था। इसी दौरान दो लोग बाइक पर आए। बाइक पर पीछे बैठा युवक उतरा और बदमाश पर पिस्टल से फायर कर दिया। वह संभल पाता इतने में युवक ने एक और फायर किया और बाइक पर बैठकर फरार हो गया। बदमाश ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे सीने में एक गोली लगी थी।

गोलीकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें राजू सड़क किनारे खड़ा किसी से बात करते हुए दिखाई दे रहा है। तभी बाइक पर दो युवक आते हैं। उनमें से पीछे बैठा युवक राजू पर पिस्टल तानता है और राजू उसकी ओर रोकने के लिए दौड़ लगाते हैं। तभी युवक भी बाइक से उतर जाता है और गोली चला देता है। इसके बाद राजू सड़क पर नीचे गिर पड़ता है और गोली चलाने वाला फिर से उसकी ओर पिस्टल लेकर जाता है। इस पूरी घटना के दौरान आस-पास के लोग दूर भाग जाते हैं। घटना के बाद राजू के साथ वाला व्यक्ति किसी को फोन लगाते हुए दिखाई दे रहा है। साथ ही आस-पास लोगों की भीड़ भी जमा हो जाती है। फिर तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया जाता है।

Related Articles

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button