मध्यप्रदेश

युवा प्रवासी भारतीय दिवस: प्रवासी भारतीयों को सीएम ने भांजे-भांजियों बोलकर किया संबोधित

इंदौर
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में रविवार से 3 दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन शुरू हो चुका है। 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में दुनियाभर के 70 देशों के 3500 से ज्यादा प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जनवरी को सम्मेलन के समापन समरोह में शामिल होंगी और प्रवासी भारतीयों को सम्मानित करेंगी। इस बार के प्रवासी भारतीय सम्मेलन का थीम वाक्य  प्रवासी : अमृत काल में भारत की प्रगति के विश्वसनीय भागीदार है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हर कंपनी के डेवलपमेंट से लेकर बोर्ड रूम में भारतीय आसीन है। हमें गर्व होता है सुंदर पिचाई, सत्या नडेला, शांतनु नारायण, अरविंद कृष्णा, इंदिरा नूरी सहित अनेकों नाम हैं जिन्होंने सफलता के नए आयाम रचने का काम किया है। आगे बढ़ने के लिए इनोवेशन के साथ टेक्नोलॉजी भी जरूरी है। भारत के प्रवासी युवाओं ने अपनी प्रतिभा के दम पर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। कई जगह ऐसी स्थिति निर्मित हो गई है कि यदि भारतीय न हों तो काम ही ठप हो जाए।

इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में प्रवासी भारतीय दिवस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सीएम चौहान ने भांजे भांजियों के संबोधन से युवाओं को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि कामयाबी हाथों की लकीरों से नहीं, माथे के पसीने से मिलती है। युवा सामर्थ्यवान हैं। हम दुनिया बदल सकते हैं। कोई भी व्यक्ति युवा आयु से नहीं जज्बे से होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल्ड इंडिया तो भारत कार्य करते हुए दुनिया को दिशा दिखा रहा है। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सीएम चौहान ने कहा कि भारत के युवा नित नए नवाचार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये मेरा, ये तेरा कि सोच छोटे दिल वालों की होती है। जो विशाल हृदय के होते हैं, वो कहते हैं कि सारी दुनिया ही एक परिवार है। प्रधानमंत्री इसी मूल मंत्र को आत्मसात करके केवल भारत ही नहीं दुनिया की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि युवा वह नहीं है जिसकी उम्र 15 से 35 साल की होती है। युवा वह है जिसके पैरों में गति होती है, सीने में आग होती है, आंखों में सपने होते हैं। युवा वह है जो उन सपनों को साकार कर के ही चैन की सांस लेता है।

एमपी में बनाई जा रही यूथ पॉलिसी
 उन्होंने कहा कि एमपी की यूथ पालिसी बनाई जा रही है। स्टार्ट अप में इंदौर अग्रणी है। मुख्यमंत्री चौहान ने  जल संपदा, वन संपदा ,जन संपदा, पुरा संपदा,पर्यटन,वन्य प्राणी सहित मप्र की अन्य विशेषताओं का उल्लेख किया। इस अवसर पर केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नीतिश प्रामाणिक के अलावा आयोजन के विशिष्ट अतिथि जनेटा मैस्करेनहास संसद सदस्य आॅस्ट्रेलिया एवं विश्व के 70 से ज्यादा देशों से आए प्रवासी भारतीय व गणमान्य मेहमान उपस्थित रहे।

भारत दुनिया का तीसरा बड़ा क्षेत्र
प्रवासी भारतीय सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि भारत में 80 हजार से अधिक युवाओं ने स्टार्ट अप शुरू किए हैं। इस क्षेत्र में भारत दुनिया का तीसरा बड़ा क्षेत्र बना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की उपस्थिति में श्री महाकाल लोक और ओंकारेश्वर के साथ ही इंदौर का सराफा बाजार विशेष आकर्षण है। इंदौर आने पर सराफा बाजार जरूर जाएं। यहां के भांति-भांति के व्यंजनों का स्वाद लें।

 

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button