छत्तीसगढ़जगदलपुर

युवक ने गर्लफ्रेंड के साथ लगाई फांसी: फंदे पर लटकते मिले शव

जगदलपुर। प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल सुसाइड का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। रात में दोनों घर से निकल गए थे। दूसरे दिन रेलवे की नर्सरी में एक पेड़ में फंदे से लटकते हुए दोनों की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि, युवक की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। जिस लड़की के साथ उसने फांसी लगाई है उसके साथ प्रेम प्रसंग का मामला कई महीनों से चल रहा था। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृत युवक का नाम हरविंदर (22) है। युवक जगदलपुर के गुंडाधुर वार्ड का रहने वाला था। वह मोटर मैकेनिक का काम करता था। हरविंदर का नयामुंडा की रहने वाली युवती प्रीति (23) के साथ पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रीति भी किसी शोरूम में काम करती थी। बताया जा रहा है कि, इसी बीच युवक की किसी दूसरी लड़की के साथ शादी हो गई थी। शादी को महज 6 महीने ही हुए थे लेकिन, युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बातचीत बंद नहीं की थी।

वहीं मंगलवार की रात दोनों अपने घर से कहीं निकल गए थे। जब देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजन दोनों को खोजने के लिए निकले। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। दूसरे दिन यानी बुधवार की सुबह ग्रामीण लकड़ी लेने के लिए नर्सरी की तरफ गए हुए थे। इसी बीच उनकी नजर फांसी के फंदे पर लटकती हुई दो लाश पर पड़ी। जिसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई।

बोधघाट थाना प्राभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि, जैसे ही इस बात की जानकारी मिली फौरन जवानों को मौके के लिए भेजा गया था। दोनों के शव को फंदे से उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भी भिजवाया गया। परिजनों ने दोनों की शिनाख्त हरविंदर और प्रीति के रूप में की। दोनों का कई महीनों से अफेयर चल रहा था। फिलहाल इन्होंने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है। परिजनों से बातचीत कर रहे हैं।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button