Breaking Newsबिहार

झारखंड में वज्रपात होने और तेज रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी

रांची

 झारखंड में आज से बारिश, वज्रपात होने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची में आज अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री,जमशेदपुर में 34.3, डालटेनगंज में 35.2, बोकारो में 34.2 और चाईबासा में 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, 31 मई, 1 और 2 जून तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने की संभावना है। बंगाल में मानसून के पहुंचते ही यह झारखंड में भी दो-तीन दिनों के भीतर पहुंच जाएगा।

Related Articles

पिछले 24 घंटों के दौरान रांची और आसपास के इलाकों में आज बादल छाए रहे। बीच-बीच मे धूप और उमस महसूस की गई। राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में 48.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button