मध्यप्रदेश

उप मुख्यमंत्री देवड़ा से पैरा नेशनल गेम्स के विजेता खिलाड़ियों ने की भेंट

भोपाल

उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा से शनिवार को वर्ष 2026 में ओडीसा में आयोजित पैरा नेशनल गेम्स के विजेता खिलाड़ियों ने भेंट की। उप मुख्यमंत्री  देवड़ा ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पैरा स्पोर्ट्स के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिये राज्य स्तर पर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री  देवड़ा को पैरा नेशनल गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि से अवगत कराया। प्रतियोगिता में सु कोमल और सु कनक ने गोल्ड मेडल, सु शांति ने सिल्वर मेडल और  अर्पित ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया है। इस दौरान वर्किंग प्रेसीडेंट पैरा स्पोर्ट्स एसोशिएशन डॉ. विवेक सिंह परिहार, डॉ. अनिल कुमार अग्रहरी और  शाहिद सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button