बाज़ार

कब पेश होगा मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट? आ गई पूरी डिटेल

 नई दिल्ली 
नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश होने वाला है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। वहीं, यह सत्र 6 अप्रैल को समाप्त होने की संभावना है। आपको बता दें कि साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से पहले जब फरवरी 2024 में सरकार का बजट पेश होगा तो वो पूर्ण नहीं बल्कि अंतरिम बजट होगा।

कब पेश होगा बजट: खबर के मुताबिक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी और सत्र का पहला भाग 10 फरवरी तक चलने की उम्मीद है। वहीं, बजट सत्र का दूसरा भाग 6 मार्च को शुरू होने और 6 अप्रैल को समाप्त होने की संभावना है। सरकारी अधिकारियों ने यह भी कहा है कि बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा।

संसद के बजट सत्र की शुरुआत देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ हो सकती है। बजट सत्र के लिए संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा पहला संबोधन होगा। 
 

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button